Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से चल रही चयन प्रक्रिया के बाद इस माह के अंत तक विवि को नया स्थायी कुलपति मिलने की उम्मीद है। नए कुलपति की नियुक्ति के साथ ही विवि में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया, आधारभूत सुविधाओं का विकास और लंबित प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी का तीन साल का कार्यकाल बीते 11 अप्रैल 2026 को पूरा हो गया था। नए कुलपति की नियुक्ति समय पर नहीं हो पाने के कारण राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 10 अप्रैल को प्रो.जोशी का कार्यकाल छह माह और नए कुलपति की नियुक्ति होने तक बढ़ा दिया था।विवि सूत्रों के अनुसार कुलपति चयन के लिए करीब 120 आवेदन प्राप्त हुए थे। सर्च कमेटी ने आवेदन पत्रों का परीक्षण के बाद लगभग 20 नामों का पैनल तैयार किया है। इन दिनों अंतिम चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह के अंत तक विवि में नए कुलपति की नियुक्ति होने की संभावना है।श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से गढ़वाल मंडल के 52 राजकीय महाविद्यालय, करीब 150 निजी और अशासकीय महाविद्यालय संबद्ध हैं। इसके अलावा विवि ऋषिकेश, गोपेश्वर और चंद्रबदनी विवि के तीन अपने कैंपस कॉलेज है। विवि स्थापना के बाद पहली बार विवि में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी गतिमान है।विवि मुख्यालय बादशाहीथौल और परिसरों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं। नए कुलपति के कार्यभार संभालने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल में निर्माणाधीन भवनों, संसाधनों के विस्तार और अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
Next: इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.