Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.33.19_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण के अंतर्गत ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को नगर के एक होटल सभागार में उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 टीमों के 34 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और संस्कार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर आराधना शुक्ला और अति विशिष्ट अतिथि मीरा जोशी रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन गोकुल बिष्ट, लता पांडे और शीला पंत ने किया। इस अवसर पर बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, प्रो. विजय पांडे, अनिल सनवाल, दिनेश पांडे और मनमोहन चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वसुधा पंत ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, संस्कार गीतों और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

प्रतियोगिता में माया जोशी और हेमा पांडे की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विमला तिवारी और बीना जोशी की टीम को मिला। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से हेमलता वर्मा एवं मुक्ता बिष्ट तथा प्रभा बोरा एवं लीला तिवारी की टीम को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मीता उपाध्याय, मीनाक्षी पाठक, भूषण पांडे, दीपक जोशी, दीपा गुप्ता और मनोज गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी पाठक ने किया। पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन का समापन उत्तराखंडी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Next: स्थानान्तरण के लिए 15 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.09.20_11zon
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.