Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-08 at 15.08.32

अल्मोड़ा। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” की भावना के साथ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को विकासखंड लमगड़ा के प्राथमिक विद्यालय, शहरफाटक परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से जन-जन के द्वार पहुंचकर लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी अधिकारी शिविरों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करें।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों लगभग 1300 लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, विद्युत एवं पेयजल बिलों, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा पांच लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। डेयरी विकास विभाग ने गंगा गाय योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को 70 हजार रुपये का पशु क्रय अनुदान चेक प्रदान किया तथा चार दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की।

पशुपालन विभाग द्वारा ब्रॉयलर फार्म योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को 15 हजार रुपये तथा बकरी पालन योजना के तहत एक लाभार्थी को 51 हजार रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आठ पशुपालकों को पशु औषधि किट वितरित की गई।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अपने अनुभव भी साझा किए।

इस शिविर में कुल 19 शिकायतें पंजीकृत हुई, जिनमें से अधिकतर का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया तथा अवशेष शिकायतों को सक्षम स्तर पर प्रेषित करने की कार्यवाही की गई।

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

शिविर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा त्रिलोक सिंह रावत, उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह दिन बाद घने जंगल से ढूंढी लापता युवती, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
Next: 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
  • 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.