Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जाखणीधार ब्लॉक की बीडीसी बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने बैठक में विभागों के सक्षम अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में जाखणीधार ब्लॉक के 52 ग्राम पंचायतों को ओबीसी में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार,प्रशासन के साथ समन्वय बनाना चाहिए। कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करवाने के लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं।ब्लॉक प्रमुख नौटियाल ने बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रधान रतन सिंह भंडारी ने लवोईगांव-कांडीखाल-टिपरी मोटर मार्ग में खेत कटिंग का मुआवजा भुगतान करने, कस्तल की प्रधान सावित्री चौहान ने कस्तल-म्यूंडी-मंदार मोटर मार्ग का डामरीकरण करने, रोशन लाल ने मठियाली मोटर मार्ग के मलबे के कारण अनुसूचित जाति के घरों को हुए खतरे की सुरक्षा करने की मांग की। बीडीसी सदस्य गब्बर सिंह नेगी ने गडोलिया की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करने की मांग की। बैठक में बिजली की झूलती लाइनों को ठीक करने,पंचायत घर का निर्माण,हंस फाउंडेशन के द्वारा अधूरी छोड़ी गई पेयजल योजनाओं को पूरा करने की मांग की। बैठक में डीडीओ मो.असलम, ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति पंवार, बीडीओ रोशन लाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, एडीपीओ राकेश शर्मा, बीडीसी रणजीत भंडारी, प्रधान विजय शाह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा
Next: सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.