Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सुराज सेवा दल ने किया डीजीपी कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन कर डीजीपी से इस्तीफे की मांग की
  • देहरादून

सुराज सेवा दल ने किया डीजीपी कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन कर डीजीपी से इस्तीफे की मांग की

RNS INDIA NEWS 27/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीजीपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और डीजीपी से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में वृद्धि हो रही है तथा कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कर्णप्रयाग की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं को मुकदमों का डर दिखाया जा रहा है, जबकि प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। उनका आरोप था कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।रमेश जोशी ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं और आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और गिरफ्तारियां सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी विपक्ष की भूमिका प्रभावी ढंग से नहीं निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सुराज सेवा दल प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन में संगठन के महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष सुमिता अग्रवाल, सागर वर्मा, हिमांशु धामी, विजेंद्र, राजेश थापा, मोनू, लालमढ़ी भारद्वाज, अमिता अग्रवाल, दिव्यांश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Next: राशिफल 28 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.