Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। निहंग विवाद के बाद दिए गए बयान को लेकर यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पांवटा साहिब के एक समाजसेवी परमजीत सिंह ने यहां पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उत्तराखंड के आशीष नेगी ने सोशल मीडिया पर सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसमें और भी विवरण दिए गए हैं। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग जिले में युवा नेता मोहित डिमरी ने पुलिस अधीक्षक को ई-मेल भेजकर सोशल मीडिया पर उत्तराखंड और यहां के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ समय से सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इससे देवभूमि की संस्कृति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मोहित डिमरी ने कहा कि हाल ही में कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण पर दिए गए आशीष नेगी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि वह देवभूमि के स्वाभिमान की बात कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
Next: एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.