Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। पिछले छह माह से लगातार बढ़े हुए बिजली बिल मिलने से कपकोट तहसील के चौड़ा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) कार्यालय का घेराव किया और प्रदर्शन कर जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान दुर्गा देवी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश परिवार केवल एक-दो एलईडी बल्ब और कभी-कभार टीवी का उपयोग करते हैं, इसके बावजूद उन्हें 15 से 25 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने बढ़े हुए बिलों को संशोधित करने, खराब मीटरों की जांच कर उन्हें बदलने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर ईई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चंदन आर्या, राजेश, प्रताप राम, सरस्वती, शिव सिंह, संतोष, बसंती, मंजू देवी, गोविंद सिंह और गंगा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मो. अफजाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और गांव में जल्द चेक मीटर लगाए जाएंगे, जिससे बढ़े हुए बिलों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
Next: स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.