Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाबद्ध एवं लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राज्यपाल को जनपद में संचालित विकास योजनाओं, पर्यटन विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने पुलिस विभाग की गतिविधियों, कानून व्यवस्था की स्थिति तथा जनसुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। राज्यपाल ने अधिकारियों को साइबर फ्रॉड की रोकथाम, नशा उन्मूलन, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण तथा पर्यटन विकास के क्षेत्र में विशेष गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में प्रभावी प्रयासों से जनपद के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। राज्यपाल ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और जनहित से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
Next: भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.