Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में कूड़ा उठान और निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से क्षेत्र में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि लोग मजबूरी में कूड़ा स्वारना नदी, आसपास के नालों और सड़क किनारों पर फेंक रहे हैं, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। दून-पांवटा मार्ग पर स्वारना नदी से लेकर सहसपुर मुख्य बाजार तक जगह-जगह कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। सड़क किनारे फैले कूड़े से उठ रही दुर्गंध राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दौरान यह कचरा सड़क पर फैलकर आवागमन में भी बाधा पैदा कर रहा है। स्थानीय मोहम्मद तासीन, उम्मेद सिंह, शहजाद अली, मुकेश कुमार, जनेश्वर सिंह का कहना है कि सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में अब तक कूड़ा उठान और निस्तारण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था न होने के कारण लोग कचरा खुले में फेंकने को मजबूर हैं। चिंता की बात यह है कि स्वारना नदी में डाला जा रहा कचरा बारिश के पानी के साथ बहकर सीधे आसन नदी में पहुंच रहा है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा और बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था लागू करने और नियमित सफाई अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में यह समस्या गंभीर पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकती है। उधर,इस संबंध में एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में ब्लॉक स्तर अधिकारियों को निर्देश दिए जाऐंगे कि वह सड़कों के किनारें और स्वारना नदी में डाले जा रहे कूड़े पर प्रतिबंध लगाए। नियमित रूप से सफाई कर कूड़े का उचित निस्तारण करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बॉडी मसाज के बहाने जाल में ब्लैकमेल करने वाले गैंग पर केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.