Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधान संगठन और जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के उपलब्ध नहीं होने पर प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि ताकुला-गणानाथ-रमनम मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। मार्ग के दो किलोमीटर हिस्से में आरसीसी निर्माण किया गया है, लेकिन उस पर केवल छोटे वाहन ही आवाजाही कर पा रहे हैं। क्षेत्र की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की मांग भी लंबे समय से लंबित है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बसौली और ताकुला क्षेत्र में राशन कार्डों में नाम दर्ज करने का कार्य प्रभावित है। राजस्व उप निरीक्षकों के कई पद रिक्त होने से लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र पंचायत बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही भकूना गाड़ में क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रधान संगठन ने प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील बाराकोटी, महासचिव मदन बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Next: सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.