Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा की कोर कमेटी बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर मंथन
  • अल्मोड़ा

भाजपा की कोर कमेटी बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर मंथन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-15 at 16.57.56_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत सोमवार को पार्टी कार्यालय पातालदेवी में अल्मोड़ा विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही उन्हें नियमित प्रवास कर संगठन को मजबूत बनाने का दायित्व भी दिया गया।

बैठक में आगामी “मन की बात” कार्यक्रम समेत संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के बाद अल्मोड़ा नगर मंडल के लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र बैठक तथा मंडल अध्यक्षों के साथ टिफिन बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के समन्वयक एवं दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और शक्ति केंद्र स्तर तक सक्रिय भागीदारी पार्टी की सफलता का आधार है।

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 जून को अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। दूसरे दिन ग्रामीण मंडल के ग्राम वल्टा में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, लता वोहरा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मंगल सिंह, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को शक्ति केंद्र स्तर तक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.