Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon

अल्मोड़ा। ईनाकोट में विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित कर बिनसर वनाग्नि हादसे में शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने शहीद कर्मियों के परिजनों को स्थायी नियुक्ति देने तथा घायलों को उपचार और जांच के लिए दिल्ली जाने हेतु यात्रा व्यय एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बैठक में वनाग्नि नियंत्रण और शमन के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि दावानल की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही फायर वाचरों की नियुक्ति 10 माह के लिए किए जाने, वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद बढ़ाने तथा नई अग्निबटियों के निर्माण की मांग की गई। वक्ताओं ने संवेदनशील वन क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां नमी बनाए रखने के लिए चाल-खाल निर्माण पर जोर दिया। साथ ही वन विभाग द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रमों में कम से कम 50 प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जाने की मांग भी उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनील बरकोटी ने की, जबकि संचालन महासचिव मदन सिंह बिष्ट ने किया। सभा को लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी, पारिस्थितिकी विकास समिति सुनौली के अध्यक्ष सुशील कांडपाल, पूर्व प्रधान अशोक भोज, संसाधन पंचायत के गीतांशु जोशी, चंपा मेहता, पूजा बोरा, हंसी पंत, राजेंद्र सिंह, रीता लोहनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
Next: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.