Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27

अल्मोड़ा। चौखुटिया रोड पर ग्राम बैरती स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट के पास एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।

पुलिस के अनुसार डायल 112 के माध्यम से वाहन स्वामी कपिल आर्या ने कार में आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। मौके पर वाहन संख्या यूके04एएच-3938 (निसान मैग्नाइट) धू-धू कर जल रही थी। होटल स्वामी बालम सिंह नेगी और वाहन सवार आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

वाहन स्वामी कपिल आर्या ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक की गौचर शाखा में कार्यरत हैं और बैंक का कार्य समाप्त करने के बाद अपने साथियों शुभम और निखिल कोहली के साथ गौचर से हल्द्वानी जा रहे थे। शाम करीब 5:15 बजे बैरती के पास वाहन का क्लच अचानक काम करना बंद कर गया। सड़क किनारे वाहन रोककर जांच करने पर इंजन के नीचे आग दिखाई दी।

इसके बाद वाहन सवारों ने तत्काल आवश्यक सामान बाहर निकाल लिया और पानी तथा मिट्टी की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलकर पूरे वाहन में फैल गई। बाद में डायल 112 पर सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों के साथ यातायात व्यवस्था भी संभाली और दोनों ओर से आने वाले वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोका। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। वाहन स्वामी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है। घटना के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित होती रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जून

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.