Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है। सुरेन्द्र सिंह निवासी अशोक वाटिका भूरारानी ने बताया कि नौ जून को उनकी पत्नी का किच्छा हाईवे स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन था। इसके चलते वह घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गए थे। इसके बाद गुरुवार दोपहर घर पहुंचे। वहीं घर पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा था और अलमारी खुली हुई थी। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोर घर से 50 हजार की नकदी, चार तोला सोना और तीन सौ ग्राम चांदी के जेवरात चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फुटेज में चार नकाबपोश चोर दिखे। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.