Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मरीजों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी उपशामक चिकित्सा: डॉ भैसोड़ा
  • अल्मोड़ा

मरीजों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी उपशामक चिकित्सा: डॉ भैसोड़ा

RNS INDIA NEWS 09/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 15.15.15

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बीच उत्तराखंड में उपशामक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम पल्लियम इंडिया, तिरुवनंतपुरम के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कैंसर, दीर्घकालिक तथा गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समग्र उपशामक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण, सामुदायिक स्तर पर सेवाओं का विस्तार, देखभालकर्ताओं का सशक्तिकरण तथा जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। प्राचार्य प्रो. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने कहा कि उपशामक चिकित्सा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो गंभीर और असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए बीपीसीएल और पल्लियम इंडिया का आभार व्यक्त किया। एनेस्थीसियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. उर्मिला पलारिया ने कहा कि इस पहल से कुमाऊं क्षेत्र में उपशामक चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलेगी और मरीजों तथा उनके परिवारों को बेहतर सहायता एवं परामर्श उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम में प्रो. संजय गौर, डॉ. आदित्य कुमार चौहान, डॉ. उमंग शर्मा तथा पल्लियम इंडिया के उत्तराखंड समन्वयक राजेंद्र दत्त बिजल्वाण सहित मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजेंद्र दत्त बिजल्वाण ने कहा कि यह साझेदारी उत्तराखंड में एक प्रभावी और टिकाऊ उपशामक चिकित्सा मॉडल विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माल रोड के डामरीकरण में देरी पर कांग्रेस नाराज, घेराव की चेतावनी
Next: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.