Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल ने खटीमा राज्य कर इकाई के सचल दल द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज, बिल और ई-वे बिल होने के बावजूद वाहनों को घंटों खड़ा करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापारियों ने सोमवार को जीएसटी कार्यालय पहुंचकर संयुक्त आयुक्त स्मिता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने खटीमा सचल दल की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि विभागीय लक्ष्य का हवाला देकर अधिकारियों द्वारा पेनाल्टी लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने कई बार दूरभाष और अन्य माध्यमों से समस्याएं उठाईं, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने खटीमा सचल दल की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और वैध दस्तावेज रखने वाले व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। जुनेजा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल राज्य कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश बंसल, गदरपुर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, पवन गाबा, मनजीत सिंह, शिवांग सेठी, चीनू दुआ, राजेश बंसल, गौरव गांधी, राजकुमार सिकरी आदि व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
Next: सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.