Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मानवता शर्मसार: दो दिन तक सडक़ पर पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कुचलते रहे वाहन
  • राष्ट्रीय

मानवता शर्मसार: दो दिन तक सडक़ पर पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कुचलते रहे वाहन

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

रीवा, 21 फरवरी (आरएनएस)। जिले के शॉर्किन बायपास पर एक बुजुर्ग का शव बीच सडक़ पर दो दिन तक पड़ा रहा। लोग रफ्तार में उसके ऊपर से गाडिय़ां दौड़ाते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आखिर राहगीरो की शिकायत पर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। 17 फरवरी को रीवा जिले के सोनवर्षा गांव में रहने वाले 75 साल के संपतलाल अपनी बेटी से मिलने के लिए चुरहट जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनको शॉर्किन बायपास पर टक्कर मार दी और वह सडक़ पर गिर पड़े, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली बल्कि कई वाहन उनको कुचलते हुए निकल गए। पूरी रात गाडिय़ां बुजुर्ग के शव को कुचलती रहीं। वहीं किसी बड़े वाहन की टक्कर से शव रोड किनारे पर आ गया।
करीब दो दिन तक शव वहीं पड़ा रहा, रातभर पुलिस भी गश्त पर रही, लेकिन इस घटना के बारे में किसी को पता तक नहीं चला। जब सुबह देखा तो वहां सिर्फ टूटी हुई हड्डियां मांस के टुकड़े और कंबल के साथ कपड़े दिख रहे थे। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी कई गाडिय़ां ऊपर से निकलती रहीं।
दो दिन बाद 20 फरवरी को राहगीरों को वहां से निकलते समय बदबू आने लगी, तो एक युवक ने पास जाकर देखा। युवक ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिर कहीं जाकर पता चला कि किसी ने 75 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शव की हालत इतनी बुरी थी कि शव कई टुकड़ों में बंट चुका था।
पुलिस को कपड़े में बांधकर बुजुर्ग की हड्डियां समेटकर ले जानी पड़ीं। वहीं मृतक के परिजन जब उसको खोजते हुए पुलिस थाने पहुंचे तब उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हड्डियों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बुजुर्ग को किसने टक्कर मारी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहली बार रुस में बर्ड फ्लू से हुआ मानव संक्रमण
Next: परिजनों की डांट से नाराज छात्रा ने किया विषाक्त का सेवन, मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.