Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • अल्मोड़ा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
bjp

अल्मोड़ा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 21 जून तक जिले भर में ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत विभिन्न जनसंपर्क, पर्यावरण, जनकल्याण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने बताया कि अभियान की तैयारियों के तहत 3 जून को जिला कार्यालय पातालदेवी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला मार्गदर्शन देंगे। अभियान के अंतर्गत 5 से 11 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और अन्य जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 12 से 14 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 13 से 18 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। 15 से 18 जून तक विधानसभा स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 16 से 20 जून तक प्राकृतिक एवं जैविक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रमों के साथ होगा। भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत को पूरे अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। पार्टी का कहना है कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया जाएगा। अभियान में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 जून
Next: मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.