Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीप की टक्कर से स्कूटर सवार एक घायल 1 की मौत
  • देहरादून

जीप की टक्कर से स्कूटर सवार एक घायल 1 की मौत

RNS INDIA NEWS 20/02/2021
rns featured image new

विकासनगर। लांघा रोड तिराहे पर शनिवार सुबह को जीप और स्कूटर की टक्कर में स्कूटर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को देहरादून हायर सेंटर ले जाया गया। जहां स्कूटर सवार एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि लांघा रोड तिराहे पर जीप और स्कूटर की जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से देहरादून उपचार के लिए भेजा। जहां स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल मदन सिंह 43वर्ष पुत्र भगत सिंह निवासी लखसियार थाना कालसी की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरा स्कूटर सवार अरविंद चौहान पुत्र शमशेर चौहान निवासी चिटाड थाना कालसी की हालत गंभीर है। जिसका उपचार किया जा रहा है। एसओ सहसपुर नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्यूशन फीस देने के बाद ही मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
Next: 15 मार्च से वर्चुअल नहीं, कोर्ट रूम में होगी सुनवाई

Related Post

handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.