Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-25 at 17.09.23 (1)_11zon

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के 18 जून 2026 को प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को गणित सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने की।

बैठक में दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों के अध्यक्षों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि दीक्षांत समारोह को एक गरिमामय अकादमिक आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह स्थानीय संस्कृति के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा और सभी समितियां अपनी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

बैठक में विभिन्न मदों में होने वाले अनुमानित व्यय, कार्ययोजना और समितियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान ऑडिटोरियम व्यवस्था, सड़क सुधारीकरण, कुलगीत, मेडल सेरेमनी, मंच सज्जा, मंत्रोच्चार, अतिथि आवास व्यवस्था, स्वागत, डिग्री वितरण, दीक्षांत सेल्फी प्वाइंट, यातायात व्यवस्था, आमंत्रण सूची और मेरिट सूची तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, दीक्षांत समारोह संयोजक प्रो. डी.के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. ए.के. नवीन, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डॉ. एच.आर. कौशल, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, प्रो. ए.के. पंत, प्रो. संजीव आर्या, डॉ. सबीहा नाज, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. रूबीना अमान, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. डी.पी. यादव, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. पारुल सक्सेना, प्रो. निर्मला पंत, डॉ. आर.सी. मौर्य, डॉ. ललित जोशी, डॉ. सुमित खुल्बे, डॉ. मीनाक्षी आर्या, डॉ. प्रियंका पांडे, लियाकत अली, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया और कमल जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डायल 112 की सूचना पर सल्ट पुलिस ने सुलझाया घरेलू विवाद
Next: मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.