Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘आओ हम सब योग करें’ अभियान शुरू, 21 जून तक चलेंगे निःशुल्क योग शिविर
  • अल्मोड़ा

‘आओ हम सब योग करें’ अभियान शुरू, 21 जून तक चलेंगे निःशुल्क योग शिविर

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में योग विज्ञान विभाग की ओर से सिमलनी खेल मैदान में ‘आओ हम सब योग करें’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 21 मई से 21 जून तक उत्तराखण्ड के सभी जनपदों सहित देश के विभिन्न राज्यों में निःशुल्क योग प्रशिक्षण और शिविर आयोजित किए जाएंगे। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी, शोधार्थी और योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन डॉ. गिरीश अधिकारी ने किया। मुख्य अतिथि निदेशक परिसर प्रो. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति, वेदों और उपनिषदों की अमूल्य देन है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि अनुशासित, संतुलित और आध्यात्मिक जीवन पद्धति है, जिसका महत्व आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर जोशी ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता और सनातन ज्ञान परंपरा की पहचान है। उन्होंने कहा कि योग मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है तथा विश्व शांति और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने बताया कि विभाग की ओर से अगले एक माह तक विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ. लल्लन कुमार सिंह, हेमलता अवस्थी, हर्षिता, नेहा, गीतांजलि, किरण समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी द्वाराहाट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: उत्तराखंड की दक्षिणी सीमा के गांवों में चलाया तलाशी अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.05.09
  • अल्मोड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.