Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में सरकारी स्कूल शिक्षकों के अटैचमेंट के खिलाफ कांग्रेस ने दी घेराव की चेतावनी
  • देहरादून

उत्तराखंड में सरकारी स्कूल शिक्षकों के अटैचमेंट के खिलाफ कांग्रेस ने दी घेराव की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अटैचमेंट के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले दिनों रुद्रप्रयाग जिले में एक शिक्षिका के अटैचमेंट के बाद कांग्रेस नेता सोमवार को शिक्षा निदेशक से मिले। पूर्व विधायक मनोज रावत की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं के शिष्टमंडल ने शिक्षा विभाग में राजनैतिक दबाव में चल रहे अटैचमेंट पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइमरी स्कूल परकंडी की सहायक अध्यापिका को शिक्षा मंत्री के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर में अटैच कर दिया गया है। इससे परकंडी स्कूल के संचालन में दिक्कतें आने लगी हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक तरफ शिक्षा मंत्री की ओर से सभी अटैचमेंट को खत्म करने के आदेश दिए गए हैं, वहीं, उनके ही आदेश पर शिक्षकों को राजनैतिक दबाव में अटैचमेंट किया जा रहा है। कहा कि खुद मंत्री अफसरों पर अटैचमेंट का दबाव डाल रहे हैं। शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती से कांग्रेस नेताओं ने अटैचमेंट का आदेश वापस लेने की मांग की, साथ ही सभी राजनैतिक अटैचमेंट निरस्त नहीं होने पर शिक्षा मंत्री और निदेशक के घेराव की चेतावनी दी है। शिक्षा निदेशक से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक मनोज रावत के साथ जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पवान, जिला पंचायत सदस्य राजेश चमोली , पूर्व जिला पंचायत सदस्य टिहरी अमेंद्र बिष्ट, यशपाल चौहान समेत अन्य शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला योजना बैठक से पहले सदस्यों का चयन नहीं होने पर पार्षदों में नाराजगी
Next: पुलभट्टा में 350 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.