Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • असाइनमेंट पर अतिरिक्त शुल्क कम करने की मांग, एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

असाइनमेंट पर अतिरिक्त शुल्क कम करने की मांग, एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 16.13.38_11zon

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अल्मोड़ा इकाई ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर असाइनमेंट जमा करने में लगाए जा रहे अतिरिक्त शुल्क को कम करने की मांग उठाई।

बुधवार को सौंपे गए ज्ञापन में परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी दूरदराज क्षेत्रों से अध्ययन के लिए आते हैं। कई बार आर्थिक और तकनीकी समस्याओं के कारण विद्यार्थी समय पर असाइनमेंट जमा नहीं कर पाते, जिससे उन पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ बढ़ जाता है।

परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त शुल्क में कमी करने और छात्रों को राहत देने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, लक्ष्य मेहता, कृष्णा कार्की, दीक्षा रौतेला, राहुल, धीरज, लक्ष्मी और पूजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में कार दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.