Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पत्रकार संवाद में उठे पत्रकार कल्याण और समन्वय से जुड़े मुद्दे
  • अल्मोड़ा

पत्रकार संवाद में उठे पत्रकार कल्याण और समन्वय से जुड़े मुद्दे

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 15.40.19

अल्मोड़ा। जिला सूचना कार्यालय में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों ने प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, पत्रकार कल्याण योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों ने विभिन्न समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को सुनना, प्रेस और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, बीमा योजनाओं का लाभ, पत्रकार कल्याण कोष, प्रेस मान्यता के नियमों में शिथिलीकरण और पत्रकार पेंशन व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई। साथ ही पत्रकारों से जुड़ी योजनाओं में जिलाधिकारी और जिला सूचना अधिकारी की भूमिका बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई गई।

पत्रकारों ने “जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति” की नियमित बैठकें आयोजित कराने और उनमें पत्रकारों के साथ जनहित के मुद्दों को भी शामिल करने की मांग की।

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग पत्रकारों की समस्याओं और मांगों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के सुझाव और मांगें उच्च स्तर तक पहुंचाई जाएंगी तथा प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Next: सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, देहरादून रीजन में छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.