Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चांदनी चौक में तोड़े गये मंदिर के स्थान पर रातोंरात बना नया हनुमान मंदिर
  • राष्ट्रीय

चांदनी चौक में तोड़े गये मंदिर के स्थान पर रातोंरात बना नया हनुमान मंदिर

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली,19 फरवरी (आरएनएस)। चांदनी चौक में जिस ऐतिहासिक मंदिर को अवैध मानकर शासन ने तोड़ दिया था, उसका निर्माण एक रात में ही अद्भुत तरीके से कर दिया गया। रातों-रात स्टील का स्ट्रक्चर बनाकर मूर्तियों को स्थापित भी कर दिया गया।
मंदिर तोड़े जाने के बाद हनुमान जी की मूर्ति को एमसीडी के सरकारी स्टोर में जमा करा दिया गया था। रात को ही उस मूर्ति को वहां से लिफ्ट किया गया और नए मंदिर में स्थापित कर दिया गया। रात को किए गए इस मंदिर निर्माण के वक्त नॉर्थ एमसीडी के मेयर जयप्रकाश, बीजेपी पार्षद रवि कप्तान व चांदनी चौक के नामी लोग वहां उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार, वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे ऑफ कर दिए गए। शनिवार सुबह मंदिर स्थल पर बड़ा आयोजन किया जा रहा है। वहां हनुमान चालीसा का पाठ होगा और विशाल भंडारा भी किया जाएगा।

मंदिर हटाने को लेकर हुई थी राजनीति
मंदिर हटाए जाने को लेकर हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी भी इस मुद्दे को लेकर आमने सामने आ गए थे। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में प्रशासन द्वारा एक मंदिर गिराए जाने की घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उसी स्थान पर एक ‘अस्थायी ढांचा’ खड़ा किया गया है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर ने शुक्रवार को दावा किया कि ढांचा ‘हनुमान भक्तों’ ने तैयार किया है। चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत यहां के पुराने हनुमान मंदिर को गिराने को लेकर भाजपा और आप की दिल्ली इकाईयों के बीच जनवरी की शुरुआत में विवाद हो गया था। उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तब कहा था कि अतिक्रमण हटाने के अदालत के आदेश पर मंदिर गिराया गया। इस बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आई कुछ तस्वीरों में पता चला कि जिस स्थान पर मंदिर गिराया गया वहां पर स्टील का अस्थायी ढांचा खड़ा है जिसके भीतर हनुमान की मूर्ति है जिसकी पूजा की जा रही है। एनडीएमसी के महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि अस्थायी ढांचा राम जी और हनुमान जी के भक्तों ने खड़ा किया है। भले ही तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया लेकिन हमें उनकी आस्था का भी सम्मान करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना ड्यूटी में कार्यरत कर्मियों के साथ भेदभाव बंद करे सरकार: नैथानी
Next: फर्जी दस्तावेजों से बैंक से 5 लाख 30 हजार रुपये निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.