Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनगणना कार्य में लापरवाही पर कार्मिक को कारण बताओ नोटिस जारी
  • अल्मोड़ा

जनगणना कार्य में लापरवाही पर कार्मिक को कारण बताओ नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। जनपद में संचालित जनगणना कार्यों की समीक्षा के दौरान सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन न करने पर रा.प्रा.वि. कोकिलगांव में तैनात बलराम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

तहसीलदार/चार्ज जनगणना अधिकारी करिश्मा जोशी द्वारा जारी नोटिस में संबंधित कार्मिक को 24 घंटे के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय कार्यक्रम में आवश्यक कार्य न किए जाने के कारण उनके द्वारा जनगणना कार्य में लापरवाही बरती गई है।

प्रशासन द्वारा नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, उदासीनता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी प्रगणकों एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 मई
Next: कार-स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत, दो युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.