Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुबई लिंक से जुड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
  • देहरादून

दुबई लिंक से जुड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

देहरादून। एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बसंत विहार क्षेत्र में गुरुवार रात छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के तार दुबई से संचालित महादेव ऐप और रेडीबुक नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।

एसटीएफ की सूचना पर बसंत विहार थाना पुलिस ने ऋषि विहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में छापा मारा। उस समय आईपीएल में आरसीबी और लखनऊ के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। मौके से पांच युवक गिरफ्तार किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें सट्टा संचालन के लिए 30 हजार रुपये मासिक वेतन, रहने के लिए फ्लैट, भोजन और कमीशन दिया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी रेडीबुक वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलवाते थे और उन्हें यूजर आईडी, पासवर्ड तथा यूआरएल उपलब्ध कराए जाते थे।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह और एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि भारत में प्रतिबंधित महादेव ऐप से जुड़े लोगों ने ही दुबई से रेडीबुक नेटवर्क संचालित किया। गिरोह का सरगना सुमित यादव बताया जा रहा है।

पुलिस ने सुनील शर्मा, संदीप गुप्ता, अकरंद शर्मा, अभिषेक शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़ तथा संदीप कुमार निवासी औरंगाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान विभिन्न बैंकों के 22 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इन खातों का उपयोग सट्टे के पैसों के लेनदेन में किया जाता था। पुलिस अब खाताधारकों से भी पूछताछ करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवासीय भूमि पर रेस्टोरेंट संचालन पर प्रशासन की कार्रवाई, पट्टा किया निरस्त
Next: एचपीवी मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 209 छात्राओं का टीकाकरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.