

पिथौरागढ़। नगर निगम के पार्षदों ने मानदेय दिए जाने की मांग उठाई है। पार्षदों ने मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञापन सौंपकर आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराने की मांग की।
पार्षदों ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लंबे समय से मानदेय दिया जा रहा है, जबकि निकाय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इससे वंचित हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों को मानदेय देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
पार्षदों ने कहा कि देहरादून की तर्ज पर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के पार्षदों को भी मानदेय का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में सुशील खत्री, अनिल कुमार वर्मा, पवन पाटनी, त्रिलोक सिंह महर, प्रवीन सिंह उपरारी, हंसी प्रकाश, विक्रम वाल्मीकि, करन सिंह, कृष्णा वर्मा, नीतू टम्टा, नवीन लाल वर्मा, नीरज जोशी, रवि बिष्ट, जयंती सौन, पृथ्वीराज सिंह, अंशु नागी, पुष्पा उप्रेती और राहुल सिंह लुंठी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

