Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

RNS INDIA NEWS 07/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर। पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो जाने पर गुरुवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए थाना पंतनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार सिंह कॉलोनी निवासी सौरभ मिश्रा बुधवार रात अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे को प्रसव पीड़ा होने पर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन उस समय कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। रात में महिला ने सामान्य प्रसव से बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों का आरोप है कि महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, लेकिन समय पर ऑक्सीजन और आवश्यक उपचार नहीं मिल सका। उन्होंने महिला को दूसरे अस्पताल रेफर करने की मांग भी की, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। सुबह परिजनों को महिला की मौत की सूचना दी गई।

घटना से गुस्साए परिजनों ने करीब साढ़े नौ घंटे तक शव को लेबर रूम से बाहर नहीं निकलने दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि उपचार में गंभीर लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

इधर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमस्टे योजना के तहत 15 लाख तक की मिलेगी सहायता
Next: पिथौरागढ़ में पार्षदों ने उठाई मानदेय की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.