Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चंपावत घटना के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
  • अल्मोड़ा

चंपावत घटना के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 07/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-07 at 17.57.30_11zon

अल्मोड़ा। चंपावत में छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई। नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है तथा सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि घटना उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं तो प्रदेश की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदर्शन में प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी, दीपा शाह, राधा बिष्ट, किरण आर्य, गीता मेहरा, तारा तिवारी, पूरन रौतेला, मुकेश कुमार डैनी, परितोष जोशी, नारायण दत्त पांडे, विक्रम सिंह फर्त्याल, कार्तिक शाह, अजय वर्मा, विकास कुमार, आशु गोस्वामी, आनंद सिंह बिष्ट, अख्तर हुसैन, विनोद वैष्णव, सुशील शाह, गुंजन सिंह चम्याल, वैभव पांडे, दीपेश जोशी और फेमिना खान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के अध्यक्ष राजू भट्ट और यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद के नेतृत्व में भी चंपावत घटना के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर लमगड़ा विकासखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देवेंद्र धोनी, दीवान सतवाल, पूरन पांडे और मोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरसों में अवैध खनन का आरोप, जांच की मांग
Next: होमस्टे योजना के तहत 15 लाख तक की मिलेगी सहायता

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.