Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान में वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान में वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 07/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-07 at 09.11.29_11zon

अल्मोड़ा। जनपद के तहसील भिकियासैंण क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रापड़-गंगोड़ा-चमड़खान मोटर मार्ग पर हुई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 पर सूचना मिली कि वाहन संख्या यूके04एफ-6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी है और एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखाई दे रहा है। आसपास वाहन नहीं मिलने पर उसके खाई में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, एसडीआरएफ, 108 सेवा और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला।

एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भुवन चंद्र (45) निवासी ग्राम सनेरी, तहसील रानीखेत, कैलाश चंद्र (32) निवासी ग्राम ड्यौड़ाखाल, तहसील रानीखेत तथा आनंद राम (40) निवासी थापला, भतरौंजखान के रूप में हुई है। बताया गया कि आनंद राम सौनी गांव में किराये पर रहकर मजदूरी करता था।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के बाद तीनों शव पुलिस को सौंप दिए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार, चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक रापड़ सबाना समेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि कार सवार लोग नौघरियां (सिनौड़ा) से जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। एसडीआरएफ टीम में प्रभारी महिपाल सिंह, कांस्टेबल हरीश पांडे, अमित, राजेंद्र, जगमोहन, आनंद तथा होमगार्ड रोहित शामिल रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क लंबे समय से खराब हालत में है और बारिश के मलबे के कारण मार्ग कई स्थानों पर संकरा हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 मई
Next: सरसों में अवैध खनन का आरोप, जांच की मांग

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.