Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 17 मई को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित
  • पौड़ी

17 मई को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित

RNS INDIA NEWS 06/05/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की 17 मई को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित हो गई है। विवि की ओर से परीक्षा के लिए नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से इस मामले में की गई मांग पर विवि ने यह निर्णय लिया है। छात्रों ने कहा कि उक्त तिथि पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाएं भी हैं जिस कारण छात्र किसी एक परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे। बुधवार को कुलसचिव से मिलने पहुंचे छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित आदि ने यह समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि 17 मई को पीएचडी और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा दोनों एक ही दिन है। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं कौन सी परीक्षा दें। छात्र हित को देखते हुए तत्काल पीएचडी प्रवेश परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाए। उन्होंने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में निर्धारित की गई नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था निरस्त करने, सेमेस्टर परीक्षा का समय सुबह सात बजे शुरू करने, शाम को 6 बजे परीक्षा समाप्त करने आदि की मांग की। कहा विवि में परीक्षा देने छात्र दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन्हें केंद्र पर समय पर पहुंचना और शाम को घर जाने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने उक्त समय को बदलने की मांग भी की। मौके पर छात्र नेता अमन पंत, पंकज फर्सवाण, शारांश बर्त्वाल, आशीष पंत, गौरव मोहन, आदित्य घिल्डियाल, अमन काला, नीरज पंचोली आदि मौजूद रहे। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि छात्रों की मांग पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा की 17 तारीख की तिथि को स्थगित कर दिया गया। नेगेटिव मार्किंग व परीक्षा के समय में परिवर्तन की मांग पर पर विचार किया जा रहा है। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. गौतम वीर, ओएसडी परीक्षा प्रो. आरएस फर्त्याल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरासू में पीलिया से करीब 20 बच्चे बीमार
Next: राशिफल 07 मई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.