Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सॉफ्टवेयर बेचने का झांसा देकर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी व डेटा दुरुपयोग का आरोप, केस दर्ज
  • देहरादून

सॉफ्टवेयर बेचने का झांसा देकर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी व डेटा दुरुपयोग का आरोप, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 06/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सॉफ्टवेयर बेचने का झांसा देकर आइटी पार्क स्थित इंफोमो ग्लोबल लिमिटेड (आइजीएल) प्राइवेट लिमिटेड के साथ कारपोरेट धोखाधड़ी व डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस मामले में आइजीएल के अंतर्गत इंफोमो डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने राजपुर थाने में तहरीर दी है। शिकायत में केरल और कर्नाटक के कंपनी सहित पांच आरोपितों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
राघवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इंफोमो डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड आइजीएल की सहायक कंपनी है, जबकि वह आइजीएल में निदेशक पद पर तैनात हैं। आरोपित समदीप वर्गीस निवासी वलोन रोड, कोच्चि, केरल, दिलीप रामचंद्र निवासी एलएलआर मार्ग, कुंजिबेट्टू, उडुपी कर्नाटक, संजू पुलियानकलाथ निवासी थेनकुरिसि, पलक्कड़, केरल, हृषिकेश मेनन निवासी मारुथारोड पलक्कड़, केरल ने खुद को एमएन शेट्टी टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया। आरोपितों ने ‘नंटियम’ नामक सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर आइजीएल से संपर्क किया और उसकी कार्यक्षमता व व्यावसायिक उपयोगिता को लेकर कई दावे किए। शिकायतकर्ता ने बताया कि दावों से प्रभावित होकर कंपनी ने अप्रैल 2020 में सॉफ्टवेयर के लिए 35 लाख रुपये का भुगतान किया और इक्विटी शेयर भी आरोपितों को आवंटित किए। कंपनी का आरोप है कि भुगतान और शेयर ट्रांसफर के बाद भी आरोपितों ने सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड उपलब्ध नहीं कराया और सॉफ्टवेयर भी वादे के अनुरूप काम नहीं कर पाया। इससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। बताया कि इस समझौते में कंपनी से करीब ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंपनी व उनके प्रतिनिधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुष्मान आरोग्य मंदिर शैल में वेदना प्रबंधन आयुर्वेदिक शिविर आयोजित
Next: बजट के अभाव में ठप पड़ी सिंचाई व्यवस्था, हजारों नाली भूमि पर संकट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.