Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत
  • देहरादून

देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/05/2026
rns featured image new

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार सुबह राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा सुबह करीब 5:30 बजे मसूरी झील से लगभग 200 मीटर आगे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आई, जिसके बाद एनडीआरएफ की मदद ली गई।
संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद चालक और हेल्पर को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से उत्तरकाशी जा रहा था। चालक की पहचान मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी टिमली थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। हेल्पर साजिद पुत्र रहमत घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन
Next: आयुष्मान आरोग्य मंदिर शैल में वेदना प्रबंधन आयुर्वेदिक शिविर आयोजित

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.