

काशीपुर(आरएनएस)। भाजपा नेता ने सीएम को पत्र देकर साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग की है। सीएम ने डीएम को परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश पर सब्जी बाजार को हटाया गया है। सब्जी आदि के फड़ हटने के बाद बाजार में कार आदि खड़ी रहती है। भाजपा नेता शीतल जोशी ने सब्जी फड़ियों की परेशानी को देखते हुए बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कहा कि जसपुर में मध्यम वर्गीय आबादी निवास करती है। पूर्व में सब्जी बाजार, साप्ताहिक बाजार के लिए एक निर्धारित स्थान था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर सब्जी बाजार को हटवा दिया गया। इससे सब्जी विक्रेता परेशान हैं। पालिका ने अभी तक सब्जी विक्रेताओं के लिए कोई पर्याप्त स्थान तय नहीं किया है। भाजपा नेता ने सीएम से सब्जी एवं साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग की थी। सीएम ने इस मामले में डीएम को परीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
दशहरा मेला मैदान में लगेगी टाइल्स: भाजपा नेता शीतल जोशी ने सीएम को पत्र देकर पतरामपुर रोड स्थित शिव मंदिर एवं दशहरा मेला परिसर में टाइल्स लगवाने की मांग की। सीएम ने डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

