Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में महिला पत्रकार के बाद पत्रकार संगठन महासचिव से अभद्रता, पत्रकारों में आक्रोश
  • देहरादून

दून अस्पताल में महिला पत्रकार के बाद पत्रकार संगठन महासचिव से अभद्रता, पत्रकारों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 03/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून अस्पताल की इमरजेंसी में पत्रकारों से अभद्रता के मामले नहीं रुक रहे हैं। एक महिला पत्रकार का मोबाइल छीनने एवं अभद्रता का मामला अभी थमा नहीं था कि एक पत्रकार से सुरक्षा गार्डों द्वारा अभद्रता की घटना सामने आ गई। घटना शनिवार रात की बताई गई है, जब ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसो. के महासचिव और पत्रकार सोमपाल सिंह एक पत्रकार साथी की पत्नी के बीमार होने पर अस्पताल गए थे। आरोप है कि स्कूटी खड़ी करते ही दो सुरक्षा कर्मियों ने उनसे अभद्रता और गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर धक्कामुक्की की गई, आरोप है कि वह संदिग्ध अवस्था में थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्रकार ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन के अलावा समीक्षा बैठक को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

उधर, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने कहा कि घटना की जांच करा रहे हैं, इमरजेंसी प्रभारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। लगातार हो रही घटना से पत्रकारों में आक्रोश पनपा है। बता दें कि इमरजेंसी में लगातार अव्यवस्था बनी है और गुटबाजी से किरकिरी हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट में चाकू लेकर घुसे दबंगों ने की तोड़फोड़
Next: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर वोटिंग; गड़बड़ी के लगे थे आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.