Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रशिक्षण लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, डीएलआरएसी बैठक में समीक्षा
  • अल्मोड़ा

प्रशिक्षण लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, डीएलआरएसी बैठक में समीक्षा

RNS INDIA NEWS 25/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में पिछली डीएलआरएसी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही बीते वर्ष के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि निर्धारित 1150 प्रशिक्षण लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 504 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

बैठक में प्रशिक्षणार्थियों के व्यावहारिक कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए मशरूम उत्पादन, जीएसटी, बैंक मित्र, एल्डर केयर स्पेशलाइजेशन और स्थानीय उत्पादों से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
Next: जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, 24 मई तक घर-घर होगा मकान सूचीकरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.