Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूली बच्चों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पुलिस लगातार स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दे रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दन्या क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त ने उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दन्या में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए और संदिग्ध कॉल, लिंक व ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही नशा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, जबकि मादक पदार्थों से संबंधित सूचना के लिए 1933 नंबर पर जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों से किरायेदार सत्यापन कराने की अपील भी की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खंड शिक्षा अधिकारी से दुर्व्यवहार पर शिक्षकों में आक्रोश
Next: शहीद भूपाल सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.