Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लिंग्विस्टिक ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया शुरू, जर्मन भाषा प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
  • अल्मोड़ा

लिंग्विस्टिक ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया शुरू, जर्मन भाषा प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 23/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जनपद में लिंग्विस्टिक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह घोषणा मार्च में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान की गई थी, जिसके क्रम में अब संबंधित कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से मई माह से नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए जर्मन भाषा प्रशिक्षण बैच शुरू करने की तैयारी है। सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग पदों के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है और इसमें पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है।

बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों को 6 से 8 माह का जर्मन भाषा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें वहां के कार्य वातावरण और भाषा को समझने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

सेवायोजन अधिकारी के अनुसार यह योजना युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके कौशल विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। इससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सकेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर या निर्धारित लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिए गए दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं या उत्तराखंड कौशल विकास समिति की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर में नहाते समय युवक बहा, तलाश जारी
Next: यमुनोत्री की बदहाली पर भड़के विधायक टी राजा सिंह

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 14.33.15_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.52.37_11zon
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.