Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुमाऊं विश्वविद्यालय में 62 पदों पर भर्ती, 3 मई तक आवेदन
  • नैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय में 62 पदों पर भर्ती, 3 मई तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 21/04/2026
rns featured image new

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सहायक प्रोफेसर और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय में कुल 62 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें 61 पद सहायक प्रोफेसर और एक पद सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष का शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन स्तर-10 (57,700 से 1,82,400 रुपये) दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभिन्न संकायों में पदों का विवरण भी जारी किया गया है। कला संकाय में हिन्दी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और समाजशास्त्र सहित अन्य विषयों में पद रिक्त हैं। विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, भूविज्ञान और जंतु विज्ञान में नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा वाणिज्य और हिमालयन मेडिसिनल प्लांट्स केंद्र में भी पद भरे जाएंगे।

पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2018 के नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और नेट, स्लेट या पीएचडी होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1000 रुपये तथा एससी और एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति और आवश्यक दस्तावेज 9 मई 2026 की शाम 4 बजे तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में पंजीकृत डाक या कूरियर के माध्यम से जमा करने होंगे।

चयन प्रक्रिया में पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक रिकॉर्ड, शोध प्रकाशन और शिक्षण अनुभव के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार केवल उत्तराखंड के मूल निवासियों को दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा जिले में जागरूकता अभियान
Next: मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.