Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • फूलों से सजाए गए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में मंदिर
  • उत्तरकाशी

फूलों से सजाए गए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में मंदिर

RNS INDIA NEWS 18/04/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। गंगा और यमुना जी के स्वागत के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मुख्य मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही यात्रा रूटों सहित दोनों धामों में दुकानें सज चुकी हैं। होटल यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। हीना और दोबाटा स्क्रीनिंग प्वाइंट पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की तैनाती के साथ आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पुलिस की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा को दो सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में बांटकर सुपरजोनल, जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। यात्रा मार्गो पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां हैं। साथ ही 12 पर्यटन पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। चारधाम यात्रा के धाम व यात्रा मार्ग पर दो अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 5 राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 135 उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल, 250 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल 140 होमगार्ड, 500 पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही एक कम्पनी पीएसी, दो टीम एटीएस, दो टीम बीडीएस, छह टीम एसडीआरएफ, नौ टीम फायर और चार सीपीयू हॉक टीमों की नियुक्ति की गई है। धाम में एक-एक खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें जानकीचट्टी में दो, बड़कोट में दो, गंगोत्री में एक, जिला अस्पताल में एक चिकित्सक तैनात रहेगा। गंगोत्री में एक मेडिकल ऑफिसर, जानकीचट्टी और यमुनोत्री में कुल सात मेडिकल आफिसर तैनात रहेंगे। साथ ही गंगोत्री में दस और यमुनोत्री और जानकीचट्टी में 24 स्वास्थ्य मित्र रखे गए हैं। स्क्रीनिंग प्वाइंट हीना में दो मेडिकल ऑफिसरों के साथ 10 स्वास्थकर्मी दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे। वहीं, दोबाटा स्क्रीनिंग प्वांइट में सुबह छह और शाम को नौ स्वास्थ्य कर्मचारी, दो मेडिकल ऑफिसर रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ करने के लिए मांगी आपत्तियां व सुझाव
Next: राशिफल 19 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.