Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित
  • ऊधम सिंह नगर

निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित

RNS INDIA NEWS 18/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रारंभिक शिक्षा ने निरीक्षण के दौरान सितारगंज और बाजपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। इसमें से एक को उप शिक्षा अधिकारी, खटीमा और दूसरे को काशीपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डीईओ हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने 28 मार्च 2026 को विकासखंड सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय औदली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक विद्यालय के समय में ही विभिन्न कार्यों के लिए अनुपस्थित पाए गए। हालांकि उनके बाहर जाने का उल्लेख आवागमन पंजिका में दर्ज था, लेकिन यह स्थिति शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजपाल सिंह की ओर से खरीदी गई सामग्री के बिल वाउचर तो थे, लेकिन संबंधित सामग्री विद्यालय में नहीं पाई गई और न ही स्टॉक पंजिका उपलब्ध थी। निरीक्षण में अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। इस पर कार्रवाई करते हुए डीईओ ने प्रधानाध्यापक राजपाल सिंह को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी, खटीमा कार्यालय से संबद्ध कर दिया। वहीं 8 सितंबर 2025 को विकासखंड बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मडैयाहटू में किए गए निरीक्षण में भी अनियमितताएं सामने आईं। प्रधानाध्यापक नीरज कुमार शिक्षण कार्य करने के बजाय अन्य शिक्षकों के साथ बैठे पाए गए। विद्यालय में पंजीकृत 89 छात्रों के सापेक्ष केवल 56 छात्र ही उपस्थित थे। तीन भोजनमाताओं के स्थान पर केवल दो ही उपस्थित मिलीं, जबकि उनकी उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध नहीं थी। जांच में यह भी पाया गया कि मानक से अधिक भोजनमाताओं को कार्यरत रखकर उन्हें मानदेय दिया जा रहा था। इसके अतिरिक्त मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पंजिका के रखरखाव में लापरवाही पाई गई। साथ ही यू-डायस पोर्टल व एमडीएम अभिलेखों में छात्र संख्या को लेकर विसंगतियां दर्ज थीं। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को भी निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी, काशीपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को निःशुल्क पुस्तिकाओं का वितरण
Next: पहाड़ में रोडवेज बसें बढ़ाने का विरोध करेगा रोटेशन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.