Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोतवाल ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा और अनुशासन के संदेश
  • अल्मोड़ा

कोतवाल ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा और अनुशासन के संदेश

RNS INDIA NEWS 16/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोचिंग संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय पुलिस टीम के साथ विभिन्न कोचिंग सेंटरों में पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अत्यधिक गेमिंग न केवल पढ़ाई में बाधा बनती है, बल्कि मानसिक तनाव, समय की बर्बादी और लत जैसी समस्याओं को भी जन्म देती है। छात्रों को समय का सही प्रबंधन करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा गया कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ ही भविष्य को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और अपने आसपास इस तरह की गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और कानूनी जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। छात्रों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अजनबियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री धामी
Next: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अस्पतालों में जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.