Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनजागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
  • अल्मोड़ा

जनजागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

RNS INDIA NEWS 13/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में महिला कोतवाली और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने चितई क्षेत्र में एक संस्था में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी ने किया, जिसमें पुलिस टीम ने वहां कार्यरत महिलाओं और स्टाफ को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

इस दौरान डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, नए आपराधिक कानून और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपदा हेल्पलाइन 1070 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने सचिवालय बैठक में लंबित घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
Next: रानीखेत क्षेत्र के होटलों में अग्निसुरक्षा को लेकर फायर रिस्क निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.