Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-08 at 16.58.11

विजिलेंस हल्द्वानी की ट्रैप कार्रवाई, 15 हजार रुपये लेते पकड़ा गया

 

अल्मोड़ा। धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को सरकारी कर्मचारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। सरकारी कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ताजे मामले में बुधवार को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड कार्यालय में तैनात लेखाकार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शौचालय निर्माण से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने और लंबित भुगतान के एवज में धन की मांग करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार हरीश सिंह बिष्ट उससे स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य की एफडीआर जारी करने और लंबित बिलों के भुगतान के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के परीक्षण के बाद विजिलेंस टीम ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैप की योजना बनाई।

टीम ने ब्लॉक कार्यालय में जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिले में पखवाड़े के भीतर रिश्वतखोरी का यह दूसरा मामला सामने आने से विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 अप्रैल
Next: भाजपा जिला इकाई की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.