
अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बल के कार्मिकों और उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच के महत्व को समझाना रहा। इस अवसर पर बेस अस्पताल के डॉ. अरुण यादव ने संदीक्षा सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सलाह भी दी। कार्यक्रम में संदीक्षा की कार्यकारी अध्यक्षा नेहा झा और उपाध्यक्ष अंजना कुमारी के साथ संदीक्षा परिवार की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

