Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद
  • हरिद्वार

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 06/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार (आरएनएस)। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल की रात नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में मौके से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जबकि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य बाइकें भी बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में इन वाहनों को राह चलते लोगों और कबाड़ियों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरोह बनाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बरामद 10 मोटरसाइकिलों में रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं। अन्य वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में विपिन (मुजफ्फरनगर), गौरव (लक्सर), नितिन (मुरादाबाद) और गौरव (गुरुकुल नारसन) शामिल हैं। सभी की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी करते थे। वे बाइक को 10 से 25 हजार रुपये में बेच देते थे, जबकि एक बाइक मात्र चार हजार रुपये में भी बेची गई। सभी आरोपी रानीपुर क्षेत्र में किराये पर रहकर मजदूरी का काम करते थे और वहीं आपस में मिले थे।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 15वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन का ऐलान
Next: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन, पहाड़ से पत्थर गिरने से भारी तबाही; एनएच-44 पूरी तरह बंद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.