Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेयर के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी के विरोध में नगर निगम पार्षदों ने की बैठक
  • अल्मोड़ा

मेयर के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी के विरोध में नगर निगम पार्षदों ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 04/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में पार्षदों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा नगर बाजार क्षेत्र में किए गए निरीक्षण पर चर्चा की गई। पार्षदों ने निरीक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यदि उन्हें पूर्व में इसकी सूचना मिलती तो वे अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत करा सकते थे। बैठक में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर महापौर को लेकर प्रसारित कथित भ्रामक और तथ्यहीन टिप्पणियों पर भी चिंता व्यक्त की गई। पार्षदों ने कहा कि बिना आधिकारिक जानकारी के इस प्रकार की बयानबाजी कर आम जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन जिलाधिकारी का भ्रमण हुआ, उस कार्यक्रम की जानकारी महापौर को नहीं थी, ऐसे में बिना तथ्य के टिप्पणी करना उचित नहीं है। पार्षदों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से नगर की छवि धूमिल होती है और इसकी वे सामूहिक रूप से निंदा करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह के भ्रामक और तथ्यहीन समाचार प्रसारित किए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी पार्षद एकजुट होकर कदम उठाएंगे। बैठक में पार्षद दीपक कुमार, वंदना वर्मा, भूपेंद्र जोशी, आशा बिष्ट, गुंजन सिंह चम्याल, चंचल दुर्गापाल, रोहित कार्की आदि पार्षद मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी-बेटी ने मिलकर की हत्या, आत्महत्या दिखाने की साजिश; पुलिस ने किया खुलासा
Next: ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा प्रोटोकॉल के सख्त पालन के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.