Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर रेडक्रॉस ने की सीएमओ से वार्ता
  • अल्मोड़ा

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर रेडक्रॉस ने की सीएमओ से वार्ता

RNS INDIA NEWS 04/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-04 at 19.11.47_11zon

अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। बैठक में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कई सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, क्योंकि कई बार मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष चिंता जताते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। गंभीर मामलों में मरीजों को लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल आना पड़ता है। अस्पतालों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और तीमारदारों के लिए बैठने व ठहरने की सुविधाओं को सुधारने की जरूरत भी उठाई गई। साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी है, वहां नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा तथा दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में मनोज सनवाल, आशीष वर्मा, दीप जोशी, अमित साह, अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, अनूप साह, विनोद जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शामा में शराब की दुकान हटाने को लेकर आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर बैठी युवती
Next: मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-04 at 16.02.42
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 15.35.58_11zon
  • अल्मोड़ा

सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ
  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.