Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला योजना समिति चुनाव टालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार: भूपेंद्र सिंह भोज
  • अल्मोड़ा

जिला योजना समिति चुनाव टालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार: भूपेंद्र सिंह भोज

RNS INDIA NEWS 02/04/2026
Bhupendra bhoj guddu

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में जिला योजना समिति के चुनाव अब तक न कराए जाने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की अनदेखी का उदाहरण बताते हुए लोकतंत्र पर प्रहार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर जिला योजना समिति के चुनाव टाल रही है, ताकि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी समाप्त कर अपने स्तर से फैसले लागू किए जा सकें। उनके अनुसार सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। भोज ने कहा कि जिला योजना समिति स्थानीय विकास की रीढ़ होती है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह व्यवस्था प्रभावित हो चुकी है। चुनाव न कराना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि समिति स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन इसके चुनाव टाले जाने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनभागीदारी घट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंचायतों और स्थानीय निकायों की शक्तियों को कमजोर कर रही है, जो लोकतंत्र के मूल ढांचे के विपरीत है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए तो यह संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार से जिला योजना समिति के चुनाव शीघ्र कराने की मांग की, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। साथ ही चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर गंभीरता न दिखाने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 अप्रैल
Next: राष्ट्रीय दायित्व पर जा रहे डॉ. हिमांशु ऐरन को भावभीनी विदाई

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.